
संगीतकार/गायक कैसे बने

न्यूनतम योग्यता(दसवीं के बाद)
हालांकि इस प्रोफाइल में किसी विशेष शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है पर आप का संगीत का प्रशिक्षण एवं प्रेक्टिस आपको जल्दी सफलता दिलाने में मदद करता है। संगीता/गायक बनने के लिए आपको इन चरणों का पालन करना चाहिए:
•गायन के विभिन्न रुपों और शैलीयो का ज्ञान लेने के लिए संगीत के किसी अच्छे गुरु से जुड़े।
•किसी भी स्ट्रीम से बारवी कक्षा पास करें।
•एक अच्छे संगीत संस्थान/कॉलेज में प्रवेश ले जो संगीत में डिप्लोमा ग्रेजुएशन की डिग्री भी प्रदान करता है।
•एक प्रतिष्ठित संस्थान मे प्रवेश आपके संगीत/गायन की स्किल्स और 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर किया जाता है।
इन प्रोफाइल में कोई निश्चित वेतन नहीं होता लेकिन आप की कमाई फिल्म या प्रोजेक्ट के हिसाब से होती है। अतः इस केरियर में कमाई के अवसर बहुत ज्यादा है और यह सब आपकी स्किल्स, अनुभव और प्रोजेक्ट पर निर्भर करता है।
कोर्स और संस्थान के प्रकार
संगीत पूरी दुनिया में सदियों से बहुत प्रचलित रहा है और इससे आप लोगों को आकर्षित कर सकते हैं तथा इससे आपको सम्मान भी मिलता है। भारत में कई संगीत महाविद्यालय है और उनमें से कुछ नीचे दिए गए हैं:
•नालंदा नृत्य कला महाविद्यालय, मुंबई
•श्री त्यागराज कॉलेज ऑफ म्यूजिक एंड डॉनस, हैदराबाद
•संगीत कला केंद्र, जबलपुर
•संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली •दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली •कालीकट विश्वविद्यालय, कालीकट •वनस्थली विद्यापीठ, जयपुर
इस कोर्स का सरकारी कॉलेज में वार्षिक शुल्क लगभग ₹15000 और निजी कॉलेज में वार्षिक शुल्क ₹50000 हो सकता है।
कैरियर के अवसर
संगीत/गायन के क्षेत्र में एक कलाकार के लिए अनेको अवसर होते हैं। इस प्रोफाइल में आपको बैंड लीडर, संगीतकार, म्यूजिक डायरेक्टर, डिस्क जाकी, म्यूजिक कृटिक आदि बनने का मौका मिल सकता है। एक संगीतकार को कैरियर के लिए निम्नलिखित अवसर मिल सकते हैं:
•सरकारी विद्यालय एवं संगीत कॉलेज मे संगीत प्रशिक्षक/ शिक्षक के लिए पद होते हैं।
•निजी स्कूलों, संगीत संस्थानों, क्लब में गायक/ संगीतकार की आवश्यकता होती है।
• आप प्रसिद्ध संगीत ग्रुप के साथ जुड़कर विभिन्न स्टेज शोज कर सकते हैं।
•फिल्म इंडस्ट्रीज (बॉलीवुड, टॉलीवुड) में गायकों/संगीतकारों की भारी मांग है और उन्हें प्रसिद्ध गायक हस्तियों के साथ प्रोडक्शन हाउस में काम करने का मौका मिलता है।
•आजकल सोशल मीडिया पर आप अपनी वीडियो रिकॉर्ड करके डाल सकते है एवं स्वतंत्र संगीतकार गायक बनकर अपना संगीत संस्थान भी शुरू कर सकते हैं।
प्रशांत पाल