
अगर विदेश जाकर पढ़ना चाहते है तो ये काम करे

आज के समय में हर भारतीय विद्यार्थी का सपना विदेश में पढ़ना है। भारतीय विद्यार्थी अपनी इच्छा तथा जरुरत के अनुसार कई विश्व प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए आवेदन कर सकते है।
विश्व में भी भारतीय विद्यार्थियो की पढ़ने की प्रतिभा को लोग पसंद करते हैं। विश्व भर के विश्वविद्यालय भारतीय विद्यार्थियों की प्रतिभा तथा कार्य शीलता की प्रशंसा करते हैं। पढ़ने के बाद विद्यार्थियों को मनपसंद नौकरी के लिए भी बहुत सारे अवसर मिलते हैं।
विदेशों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए कई तरह के कोर्स उपलब्ध है। जिनसे वे अपना मनपसंद विषय चुनकर उसमें अपना करियर सुनिश्चित का सफल हो सकते हैं। मुख्य धारा के प्रसिद्ध कोर्स जैसे विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, गणित आदि के अतिरिक्त बहुत से कोर्स है जो भारतीय विद्यार्थियों के लिए आर्थिक पक्ष से भी लाभदायक है। विदेशी विश्वविद्यालय खोज कार्यो तथा विद्यार्थियों की सुविधाओ पर बड़ी रकम खर्च करते हैं।
सर्वाधिक सुविधाएं
आज के समय में हर भारतीय विद्यार्थी का सपना विदेश में पढ़ना होता है। अधिकांश भारतीय विद्यार्थियों की प्राथमिकता उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना होती है। सयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, न्यूज़ीलैंड, यू.के. आदि जैसे देश पिछले एक दशक से सूची में प्रमुख है और विद्यार्थियों को सुविधाएं देते हैं।
टैस्ट जिनको पास कर आप विदेश में पढ सकते है
IELTS
इंटरनेशनल इंग्लिश लैंग्वेज टेस्टिंग प्रणाली उन विद्यार्थियों के लिए सर्वाधिक प्रसिद्ध टेस्ट है जो विदेशों में अपनी पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं। यह भारतीय विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी भाषा में महारत की परीक्षा है। आईलैट्स टेस्ट भाषा के स्तर पर विद्यार्थियों की सुनने, पढ़ने, बोलने तथा लिखने की क्षमता की परख है।
TOEFL
टोफल भी अंग्रेजी भाषा में निपुणता परखने का टैस्ट है जो किसी उम्मीदवार की अंग्रेजी बोलने तथा अंग्रेजी समझने की योग्यता का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित किया जाता है। 9,000 से अधिक कॉलेज, विदेशी यूनिवर्सिटीयां तथा संस्थाओ ने टोफल के अंको को अंग्रेजी में महारत की प्रमाणपत्र के जायज प्रमाण के तौर पर स्वीकार किया है।
GRE
ग्रैजुएट रिकार्ड परीक्षा आमतौर पर जी.आर.ई. टैस्ट के तौर पर जानी जाती है। यह एक दाखिला परीक्षा टैस्ट है जो विश्व भर के बहुत से प्रसिद्ध तथा नामी बी-स्कूल यूनिवर्सिटीज तथा शिक्षण संस्थाओं द्वारा स्वीकारा जाता है।
GMAT
जी.एम.ए.टी.(ग्रेजुएट मैनेजमेंट एडमिशन टैस्ट) वैश्विक तौर पर स्वीकृत एम.बी.ए. प्रवेश परीक्षा है, जिसकी द्वारा एम.बी.ए. उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग शार्टलिस्टे तथा दाखिले के लिए चयन किया जाता है।
उपरोक्त टैस्टों के अतिरिक्त *SAT* (स्कालैटिक असैसमैंट टैस्ट), *ACT*(अमेरिकन कॉलेज टैस्ट), *LSAT*(लाॅ स्कूल एडमिशन टैस्ट) आदि भी विदेशों में पढ़ाई करने के लिए दाखिला लेने में सहायक होते हैं।