मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में रविवार को भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के लोगों ने योगी सरकार पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए हिंदू धर्म त्यागने का एलान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में दलित सुरक्षित नहीं हैं।
सहारनपुर से संभल तक हुए हमलों का जिक्र करते हुए लोगों ने भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए और घरों में रखी भगवान की मूर्तियों को रामगंगा नदी में प्रवाहित किया।
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के राष्ट्रीय मुख्य संचालक लल्ला बाबू द्रविड़ ने सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दलितों पर अत्याचार किया है, जिसके बाद इनका हिंदू धर्म से मोहभंग हो गया है। अब वो वो इस्लाम धर्म अपनाने जा रहे हैं।